Blog

अतिक्रमण कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा….शहर के कई जगहों पर होता है अतिक्रमण

नगर निगम और ट्रॉफिक पुलिस करती है कार्रवाई के नाम पर  सिर्फ दिखावा

बिलासपुर। शहर का शायद ही ऐसा कोई जगह होगा या फिर कोई सड़क होगी जिसमें अतिक्रमण नहीं हुआ होगा।सड़को पर अतिक्रमण करके गाड़ियों की पार्किंग करना,ठेला रखना और दुकान चलाना आम बात हो गया है।जिसके कारण हर दिन ट्रैफिक जाम होता है और आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।लेकिन महज यह कार्रवाई सिर्फ एक दिखावें के अलावा कुछ नहीं है।

दरअसल शहर के अधिकतर हिस्से में सड़को पर कब्जा करके कारोबार करना और अतिक्रमण करके ट्रैफिक अव्यवस्था फैलाना कई लोगो का शौक रहता है।इसमें ज्यादातर लोग ठेले वाले और सड़को पर दुकान लगाने वाले लोग रहते है।जिनका यही काम रहता है कि सड़क को जाम करके आमजनों को परेशान किया जाए।जिसके कारण कोई एक दिन नहीं बल्कि हर दिन ट्रैफिक जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।और जब ट्रैफिक जाम की शिकायत निगम या फिर यातायात थाना तक  पहुंचती है। तो तत्काल मौके पर टीम पहुंचती है लेकिन कार्रवाई सिर्फ़ दिखावे की रहती है।क्योंकि बाद में फिर वैसा ही बन जाता है जैसे पहले रहता है।इसलिए शहर की व्यवस्था में जरा भी सुधार नहीं आ रहा है।बल्कि और ज्यादा अस्त व्यस्त हो रहा है।

*तेलीपारा,गांधी चौक और बस स्टैंड में होता ट्रैफिक जाम*

सड़को पर कब्जा करने के कारण बस स्टैंड,तेलीपारा जुना बिलासपुर,गांधी चौक और अन्य कुछ जगहों पर कब्जा करके ठेला,दुकान लगा लेते है।जिसके कारण अतिक्रमण होता है और उसके बाद ट्रैफिक जाम की समस्या होती है।और इसी जाम के कारण लोगो को समस्या होती है।जिससे घंटो लोग जाम में फंसे रहते है।

*कार्रवाई के नाम पर होता है दिखावा*

इधर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को कब शिकायत मिलती है तो  उनका साफ कहना रहता है कि कार्रवाई करने के बाद भी बेजाकब्जा करने वाले कब्जा करके कारोबार करते है।जिनको नोटिस दिया जाता है और जुर्माना तक किया जाता है।उसके बाद भी सुधार नहीं आ रहा है।इसलिए अब सीधे ठेला और दुकानों को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है।ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो।शिकायत मिलने पर कार्रवाई होती है।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक पुलिस

वर्जन
बेजाकब्जा हटाओ अभियान जारी है।ठेला और सड़क पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

खजांची कुम्हार
उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *