अधिक लोड बन रहा आगजनी की बड़ी वजह – कलेक्टर…

लगातार आगजनी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
तिफरा में आग की घटना, उद्योगों में बढ़ी चिंता….
बिलासपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले महीने सिरगिट्टी क्षेत्र में आग लगी थी, और अब फिर कल एक पेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। लगातार हो रही इन घटनाओं ने उद्योग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल हाल ही में तीसरा इलाके में स्थित एक पेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। अधिक बिजली लोड और शॉर्ट सर्किट आगजनी की बड़ी वजह बन रहे हैं। कई उद्योग निर्धारित क्षमता से ज्यादा बिजली उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उसके अनुरूप व्यवस्था नहीं करते, जिससे हादसे हो रहे हैं। उद्योग संचालक अपनी जरूरत के अनुसार सही लोड स्वीकृत कराएं और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे है। यही कारण है कि आगजनी की घटना लगातार बढ़ रही है।और तिफरा स्थित फैक्ट्री में यह दूरी बड़ी घटना हुई है जिसमें फैक्ट्री में आग लगी है।
जिसमें बिजली का भार और उससे होने वाले नुकसान पर शॉर्ट सर्किट से होना पता गया है।
शॉर्ट सर्किट से सुलग रहे उद्योग,प्रशासन सतर्क बिजली लोड में लापरवाही पड़ रही भारी
जिला प्रशासन का दावा है कि उद्योगों में बिजली खपत ज्यादा होती है जिसके कारण बिजली का लोड बढ़ता है।प्रशासन का कहना है कि अगर ऐसा कुछ रहता है तो इसकी जांच करवानी चाहिए और अधिक लोड है तो उसको बिजली विभाग से संपर्क करके नियमित निराकरण करना चाहिए।ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।अन्यथा शर्ट सर्किट जैसी समस्याएं होने लगेगी और फैक्ट्री में नुकसान होगा।
आगजनी पर प्रशासन की चेतावनी-नियमों का पालन जरूरी
जिला प्रशासन का कहना है कि आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन खुद गंभीर है।लेकिन कुछ फैक्ट्री वाले नियमों का पालन नही करते है बल्कि नियमों की अनदेखी करते है इसलिए अब जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और लोगो को फायर सेफ्टी की जानकारी दी जाएगी।ताकि ऐसी किसी घटना से सार्थक रहकर बचा जा सके।
वर्जन
फैक्ट्री वालो को बिजली का अधिक लोड लेकर काम नहीं करना चाहिए।ज्यादा लोड शर्ट सर्किट का कारण बनता है और आगजनी की घटना बनती है।
संजय अग्रवाल
कलेक्टर बिलासपुर