अनुराग मिश्रा की शानदार शतकीय की पारी के बदौलत बिलासपुर ब्लू ने जीता अपना पहला मैच….

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें बिलासपुर ब्लू ने अपना पहला मैच रायपुर के आरडीसीए मैदान में सरगुजा के मध्य खेलने उतरी थी।
जिसमें सरगुजा के कप्तान आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में मात्र 93 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
सरगुजा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष सिंह ने 21 रन रोहित यादव ने 18 रन का योगदान दिया।बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्नेहल चड्ढा ने चार विकेट, अंकित कुमार, धनंजय नायक और आर्यन जायसवाल ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।इसके पश्चात बिलासपुर ब्लू ने अपनी पहली पारी खेलते हुए 60.01 ओवर में 310 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।बिलासपुर ब्लू ने पहली पारी में 217 रनों की बढ़त बना ली ।बिलासपुर ब्लू की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अनुराग मिश्रा ने शतकीय पारी खेलते हुए 111 गेंद में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाएं इसके अलावा पवन परनाते ने भी 97 गेंद में 87 रनों का योगदान दिया।

सरगुजा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आराध्या गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट प्राप्त किया और अविनाश कुमार ठाकुर ने दो विकेट प्राप्त किया।इसके पश्चात सरगुजा ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए 70.3 ओवर में 226 बनाकर आउट हो गई।सरगुजा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष चोपड़ा ने 58 रन हर्ष दुबे ने 57 और कप्तान आशुतोष सिंह ने 51 रनों की पारी खेली ।बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक और रवि रोशन सिंह ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया अंकित कुमार ने दो विकेट प्राप्त किया ।सरगुजा ने बिलासपुर ब्लू के मध्य मात्र 10 रनों का लक्ष्य रखा ।जिसको बिलासपुर ब्लू ने बिना विकेट खोए 1.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिए जिसमें नयन चवन ने नाबाद 9 रन और पवन परनाते ने नाबाद 1 रन बनाए।इस तरह बिलासपुर ब्लू ने अपना पहला मैच सरगुजा को 10 विकेट से हराकर 7 अंक प्राप्त करने में सफल हुई।मैच के निर्णायक नितीन कटवार और आशुतोष जाधव थे स्कोरर महेंद्र सिंह और ऑब्जर्वर शेख़ अनवर थे।बिलासपुर ब्लू अपना दूसरा मैच कांकेर के मैदान में भिलाई के मध्य 26 फरवरी को खेलने उतरेगी यह सब जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई