Blog

अब दरख्वास्त नहीं दबेगी,जनता की हर बात सीधे पहुंचेगी जनपद अध्यक्ष तक

तखतपुर जनपद में लगा शिकायत पेटी, गोपनीयता के साथ हर शिकायत पर हो रही सीधी कार्रवाई

बिलासपुर। तखतपुर जनपद पंचायत ने जनसुनवाई का एक बिल्कुल नया तरीका अपनाया है शिकायत सुनने की अब न नई तारीख लगेगी, न सिफारिश चलेगी।
बल्कि सीधे आपकी आवाज अध्यक्ष तक पहुंचेगी।

जिले के तखतपर जनपद पंचायत में शिकायत पेटी लगने की चर्चा जोरों से है।
जिसमें कोई भी अपनी शिकायत आसानी से और सकता है। और अध्यक्ष से बात भी कर सकता है।अगर किसी कारण से अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पा रही है तो आमजनता अपनी शिकायतों को सीधे लिखकर शिकायत पेटी में डाल
सकते है।

दरअसल जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने अपने कार्यालय में एक शिकायत पेटी लगवाई है।जहां आम लोग अपनी परेशानी लिखकर डाल सकते हैं। न भीड़, न बिचौलिया सीधा संवाद अध्यक्ष से होगी। इस पहल की सबसे ख़ास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। मतलब, बिना डर और झिझक के अब हर नागरिक अपनी बात रख सकता है। माधवी वस्त्रकार स्वयं इन शिकायतों को पढ़ती हैं और प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई भी कर रही हैं। अब तक 4 से 5 शिकायते मिल चुकी हैं जिन पर काम भी शुरू हो चुका है। तखतपुर जनपद ऐसा पहला कार्यालय बन गया है, जहां इस तरह की सीधी,संवेदनशील और जवाबदेह शिकायत प्रणाली शुरू की गई है।
इससे आमजनों कों काफी राहत मिलेगा और जनता भी अपनी बातों को अध्यक्ष तक पहुंचा सकती है।

माधवी बोली,जनता अपनी समस्या और सुझाव को डालकर अध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचा सकते है

तखतपुर जनपद पंचायत में
नई पहल करते हुए
अध्यक्ष डॉक्टर माधवी वस्त्रकार ने अपने कार्यालय में एक लेटर बॉक्स लगाया है । जिसमें क्षेत्र की जनता अपनी समस्या और सुझाव को डालकर अध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। अध्यक्ष ने लेटर बॉक्स लगाते हुए कहा कि जनपद पंचायत तखतपुर में लगभग 124 ग्राम पंचायत हैं। और कार्यालय के दिनों के साथ-साथ अन्य दिवस में क्षेत्र में भ्रमण किया जाता है । कार्यालय के दिनों में कई क्षेत्र की जनता अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंचती है। और मुलाकात नहीं हो पाती है,तो वह अपनी समस्या के समाधान के लिए लेटर बॉक्स में अपनी बात लिखित रूप से डाल सकते हैं।

एक सफ्ताह में 5 लेटर मिल चुके है,निराकरण करने का काम जारी

माधवी का कहना है कि एक सफ्ताह पहले ही लेटर बॉक्स लगाया गया है।इसमें अब तक 5 लेटर आ चुके है।जिसमें राशन कार्डवास योजना और अन्य समस्याओं से जुड़ी हुई शिकायत है।जिसके निराकरण के लिए तैयारिया शुरू कर दी गई है।जिसमें जो संभव होता है वह किया जाता है और कोशिश की जा रही है कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो ।इसके साथ ही कही की दिक्कत होती है तो उसकी भी जानकारी जनता को दी जाती है।

हर दिन खुलता है लेटर बॉक्स

माधवी का कहना है कि हर दिन वे खुद लेटर बॉक्स को खोलती है और खुद लेटर पढ़ती है।इसके बाद संबंधित अफसरों और लोगों से चर्चा करती है।ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण जल्द हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *