अमरकंटक इलेवन ने युवान इलेवन को 61 रनों से हराया

इस आयोजन से देश भर की प्रतिभाओं को मिल रहा मंच – रजनीश सिंह
सद्भावना मैच में युवा मोर्चा ने युवक कांग्रेस को 43 रनों से हराया।
बिलासपुर।स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के छठवें दिन दो मैच खेले गए।पहला मैच अमरकंटक इलेवन और युवान इलेवन नागपुर के बीच खेला गया।इस मैच के अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा,रामगोपाल करियारे, डॉ.कमलेश मौर्या, डॉ.आलोक सुल्तानिया, डॉ.अभिषेक घाटगे रहे।

सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर युवान इलेवन की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरकंटक इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए।
अमरकंटक इलेवन की ओर से बल्लेबाज बंटी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 42 रन बनाए।युवान इलेवन के गेंदबाज राज ऋषि ने सर्वाधिक 2 विकेट अर्जित किए। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवान इलेवन की टीम मात्र 69 रन बनाकर सिमट गई।इस प्रकार अमरकंटक इलेवन की टीम ने यह मैच 61 रनों से जीत लिया।अमरकंटक इलेवन के गेंदबाज फैज सिद्दीकी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अर्जित किए उन्हें उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच के अतिथि रजनीश सिंह ने कहा कि मैं मै पिछले कई वर्षों से लगातार इस आयोजन में आ रहा हूं जैसी सुविधाओं के साथ ये मैच होते हैं देश भर की सबसे बेहतरीन टीमें भाग लेती हैं इतने शानदार और रोमांचक मैच यहां होते हैं यह वास्तव में में बहुत ही सुखद अनुभव है। सालदर साल आयोजन का स्वरूप बढ़ता गया है और अब देखते देखते यह आयोजन अपने 13वें वर्ष में समूचे देश का सबसे बड़ा आयोजन बन गया है।हमारी शुभकामनाएं सदैव आयोजन समिति के साथ हैं।
आज का दूसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा और युवक कांग्रेस के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रामशरण यादव,किशोर राय,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा,पूर्व छात्रनेता सुनील शुक्ला,समीर अहमद (बबला),शिबली मेराज खान,सन्नी केशरी,गौरी गुप्ता,अनमोल झा,रितेश अग्रवाल,निलय तिवारी,नितिन पटेल,केतन सिंह उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
युवक कांग्रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवा मोर्चा की टीम ने सलामी बल्लेबाज पंकज की शानदार 38 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवक कांग्रेस की टीम 9वें ओवर में 32 रन बनाकर ढेर हो गई।इस प्रकार युवा मोर्चा की टीम ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया।युवा मोर्चा के गेंदबाज स्वर्णिम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अर्जित किए वही दीपक और राहुल ने 2- 2 विकेट अर्जित किए।स्वर्णिम तिवारी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।युवक कांग्रेस एन एस यू आई की संयुक्त टीम से रंजीत सिंह,जॉन्टी,अजय यादव,राजू यादव,सुनील पटेल,विकास सिंह,अभिलाष,विक्की, सोमू और तरुण ने मैच खेला। वहीं युवा मोर्चा की ओर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वय ऋषभ चतुर्वेदी एवं वैभव गुप्ता,महर्षि बाजपेई,तुषार चंद्राकर,दीपक यादव,स्वर्णिम तिवारी,लखन वाधवानी,संदीप जायसवाल,पंकज,सुनील गोरे,राहुल,कुणाल,मनीष ने भाग लिया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 13वा वर्ष है इस वर्ष विजेता टीम को 11 लाख की इनामी राशि दी जाएगी।आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।