Blog

अमानत में खयानत का मामला

10 लाख रुपए के स्पंज आयरन की हेराफेरी का मामला,

बिलासपुर । जिस थाली में खाना उसी थाली में छेद करने वाले मुहावरे को चरितार्थ करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहा सत्या पावर एंड इस्पात लिमिटेड परिसर गतौरी के जनरल मैनेजर ने कोनी थाने में लिखित में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जहा उन्होंने बताया कि कंपनी के ही असीस्टेंट एचओडी भुपेन्द्र साहू , देवराज निषाद , नारायण प्रधान एवं अन्य के द्वारा मिली भगत करके कपंनी के साथ अमानत में खयानत कर लगभग 10,00,000 रूपये का क्षति पहुंचाने का प्रयास
किया गया है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि
28/2/2025 कि शाम ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी यु 6777, सीजी 10 बीयु 8802 और हाईवा क्रमांक ओ.डी 09 व्ही 9923 प्लांट में डोलो चार लोड करने के लिये देवराज निषाद और नारायण प्रधान के द्वारा भेजा गया था। प्लांट में तीनो गाडी के प्रवेश करते ही भुपेन्द्र साहू (असीस्टेंट एच.ओ.डी. क्वालिटी कंट्रोल) के द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी और बेईमानी पूर्ण कृत्य से अमानत में खयानत करते हुए डोलो चार की जगह स्पंज आयरन लोड किया गया। उन्होंने बताया की डोलो चार की कीमत लगभग 650 रूपये प्रति टंन जबकि स्पजं आयरन की कीमत लगभग 24000 रूपये प्रति टन होती है। इस प्रकार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी यु 6777 में 26 टन 550 किलोग्राम , हाईवा क्रमांक ओ.डी 09 व्ही 9923 में 21 टन 370 किलोग्राम और ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीयु 8802 में लोड स्पंज आयरन जिसका वजन नही किया जा सका है। इस प्रकार कुल लगभग 10,00,000 रूपये का कंपनी को क्षति पहुंचाने का कोशिश किया गया है। प्रार्थी प्रीतम सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी मिली उनके द्वारा मिली भगत करके सत्या पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी में निश्चित तौर पर हेरा फेरी किया गया है। इधर मामले में जनरल मैनेजर की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *