Blog

अमामुड़ा में एनसीपी का जनसंवाद सम्मेलन, ग्रामीणों की समस्याएं आईं सामने

150 से अधिक लोगों की मौजूदगी, कई ग्रामीणों ने ली पार्टी की सदस्यता

बिलासपुर।कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमामुड़ा खैर झिटी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी द्वारा जनसंपर्क एवं जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।सम्मेलन के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, आवास, रोजगार सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लिखित रूप में पार्टी पदाधिकारियों को सौंपा। एनसीपी नेताओं ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और गांव में व्याप्त समस्याओं का मौके पर निरीक्षण भी किया।प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीपी की जनकेंद्रित नीतियों और संगठनात्मक सोच को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। पार्टी की कार्यशैली और विचारधारा से प्रभावित होकर कई ग्रामीणों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच पवन बैगा, पंचगण और ग्राम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। एनसीपी की ओर से संभागीय अध्यक्ष मुकुंद करकट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष रिवोल्यूशन मिंज और ब्लॉक यूथ अध्यक्ष रैपाल सिंह पैकरा शामिल हुए। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा और समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *