अमित बघेल के बयान पर उबाल, ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश
महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं, ब्राह्मण समाजों ने मांगी कठोर कार्रवाई
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। ब्राह्मण समाज ने इसे महापुरुषों का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
बता दे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के बयान ने प्रदेश की सामाजिक एकता को झकझोर कर रख दिया है। अमित बघेल पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया में दिए बयान में महाराजा अग्रसेन , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल जैसे पूजनीय महापुरुषों के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इन टिप्पणियों से ब्राह्मण समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।
ब्राह्मण समाज ने इस बयान को घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द्र और एकता को भंग करने की साजिश है।
समाज ने राज्यपाल और जिला प्रशासन से मांग की है कि अमित बघेल के खिलाफ विधिसम्मत अपराध दर्ज कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो सर्वसमाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज से अरविन्द दीक्षित,डॉ राजीव अवस्थी और
प्रभात मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।