Blog

इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी से हिंदू संगठनों की भावनाएं आहत, तखतपुर में मामला दर्ज

थाना प्रभारी का सख्त संदेश—धर्म या समाज पर टिप्पणी की तो होगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। ‘रॉयल छत्तीसगढ़ी’ नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र पर हिंदू धर्म के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच थाना प्रभारी विवेक पांडे ने भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी धर्म या समाज के खिलाफ भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।तखतपुर के चिरंजीवी ठाकुर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर हिंदू समुदाय को लेकर अभद्र भाषा और विवादित टिप्पणी की गई। उन्होंने बताया कि ‘रॉयल छत्तीसगढ़ी’ नाम के यूज़र ने पोस्ट में कथित तौर पर हिंदू बच्चों को ‘स्कूल की जगह मंदिर भेजने’ जैसी और भी अभद्र टिप्पणी की, जिसे समुदाय के लोगों ने बेहद आपत्तिजनक माना…शिकायतकर्ताओं ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडे ने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी ऐसा पोस्ट ना करें जिससे किसी भी धर्म या समाज की भावनाएं आहत हों, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं हिंदू संगठनों के सदस्य भी थाने पहुंचे और आरोपित पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *