Blog

अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध पर केंद्रित पर हुई सार्थक चर्चा…..प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

बिलासपुर।प्रगति शील लेखक संघ के वरिष्ठ संरक्षक मुमताज भारती का रायगढ़ से बिलासपुर आगमन हुआ।इस अवसर पर ईवनिंग टाईम्स परिसर में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई गोष्ठी में वर्तमान समय में चल रहे अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध पर केंद्रित सार्थक चर्चा हुई. भारती ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह एक आरोपित युद्ध है.इस युद्ध से संपूर्ण विश्व में एक गहरा संकट उत्पन्न हुआ है. युद्ध जनित अमानवीय क्रूरता ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पूंजीवादी संकट को उजागर कर दिया है।
ऐसे समय में बुद्धिजीवियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि समकालीन परिस्थितियों में वर्गीय समझ, चेतना और वैचारिक दृढ़ता की आवश्यकता है।
गोष्ठी में रफीक खान, नरेश अग्रवाल, अरुण दाभडकर, डॉ सत्यभामा अवस्थी, सचिन शर्मा, मुश्ताक मकवाना, कपूर वासनिक, मधुकर गोरख और हर्ष सिंह ने भी अपने विचार रखे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *