Blog

अरपा नदी में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप….मछली पकड़ने गया युवक नदी में डुबा

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के लावर गांव के पास शनिवार को अरपा नदी में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नकुल केंवट के रूप में की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नकुल सुबह मछली पकड़ने के इरादे से अरपा नदी की ओर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। तुरंत इसकी सूचना लावर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया।
शव की स्थिति देखकर शुरुआती अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक मछली पकड़ते समय गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक के सिर के हिस्से पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *