अरुण साव बोले,कांग्रेसी की राजनीति झूठ के दम पर
बिलासपुर ।भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने
भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार
किया है।उन्होंने कहा है कि ये भूपेश का झूठासन नहीं,विष्णु का सुशासन है।भूपेश बघेल झूठ और ठगने के अलावा लूटने का काम किए है।इस बार उन्होंने फिर से झूठ बोला है।जानकारी कुछ मांगते है बताते कुछ और है। उन्होंने कहा
की ईएनसी से उन्होंने जानकारी मांगी थी जिसमें सभी को पता है कि ईएनसी
के पास 50 लाख के काम को स्वीकृति देने का अधिकार है।लेकिन उससे ऊपर का काम मंत्री के पास रहता है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद
कई सारे विकास कार्य किए।जिसमें भूपेश के आरोप लगाया है कि मुंगेली में आधा किमी सड़क नहीं बना है जबकि हकीकत है मुंगेली में 82 कार्य और 363 करोड़ की मंजूरी हुई है।जिसका काम जल्द शुरू होगा।
इसी तरह 20 माह में 4492 करोड़ से 717 सड़क,पुल और भवन स्वीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि
मुंगेली में अकेले 82 विकास कार्य स्वीकृत हुए है जो भूपेश बघेल के झूठ को बेनकाब कर दिया है।डिप्टी सीएम ने
कहा कि कांग्रेस की सरकार 5 साल में 5 किमी सड़क भी न बना पाए,और अब अफवाहों से राजनीति कर रहे है और पूरे प्रदेश में घूमकर झूठ फैला रहे है।कांग्रेस शुरू से ही भ्रम की राजनीति करती है।जिसको जनता अच्छे से जानती है।उन्होंने मीडिया से कहा कि विकास की असली सड़क विष्णु शासन में, झूठ की सड़क भूपेश के बयान में,तभी तो हमने 20 माह में 145 सड़क, 48 पुल और 6 भवनों की मंजूरी दिलवा दी है।