Blog

अरे दीवानो मुझे पहचानो…..कहां से आया मैं हूं कौन…..मै हूं डॉन…. मैं हूं डॉन….मै हूं,मै हूं,मैं हूं डॉन……ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते चार सवारी….कानून को दिखा रहे ठेंगा….दो दिन पहले पांच सवारी घूमते मिले थे नाबालिग

बिलासपुर।आजकल ट्रैफिक के नियमों को कोई भी तोड़ रहा है।इसमें ऐसा लगता है कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस का डर नहीं है और यही कारण है कि ट्रैफिक नियमों को जेब में रखते है।जिसके कारण बिंदास होकर एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि चार सवारी घूमते है।जिनको ऐसा लगता है कि कानून उनकी जेब में है।तभी तो किसी का डर नहीं रहता है।
खैर पुलिस ज्यादा कुछ नहीं करती है सिर्फ चालान काटकर छोड़ रही है।जबकि इनके परिजनों को भी एक बार कड़ाई से समझाइश देना चाहिए।

बता दे इस तरह के घूमते देखने से ऐसा लग रहा है कि सीसीटीवी फुटेज और चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी भी काम करना बंद कर दिए है।तभी धड़ल्ले से एक स्कूटी के चार लोग घूम रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *