अर्पण अभियान आपकी एक आस,आपकी अमानत आपके पास,बिलासपुर पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की रिकॉर्ड बरामदगी,एक माह में 135 मोबाइल बरामद, लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति नागरिकों को लौटाई गई

वर्ष 2026 में अब तक 500 से अधिक गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौट आई मुस्कान
बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशनानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान अर्पण संचालित किया गया।
जिले के विभिन्न थानों एवं एसीसीयू बिलासपुर में प्राप्त मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए, एसएसपी ने एसीसीयू एवं समस्त थाना प्रभारियों को प्रार्थियों की सूची तैयार कर तकनीकी विश्लेषण एवं फील्ड सूचना के आधार पर विशेष खोजबीन अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था
उक्त निर्देशों के पालन में एसीसीयू टेक्नीकल टीम एवं जिले के सभी थानों की सीसीटीएनएस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए बिलासपुर शहर सहित आसपास के जिलों एवं अन्य राज्यों में सक्रिय मोबाइल उपयोगकर्ताओं का पता लगाकर कुल 135 नग मोबाइल एक माह के भीतर बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। कई मोबाइल अन्य राज्यों एवं दूरस्थ जिलों में सक्रिय पाए गए, जिनकी बरामदगी के लिए अलग से कार्यवाही जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उक्त बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर लगभग 160 नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं जनसेवा भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह एवं एसीसीयू टीम द्वारा आम नागरिकों को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया।