Blog

अर्सलान मौत कांड मे खुलासा SSPबोले हादसा पर लापरवाही पर गिरेगी गाज

मौत दुर्घटना सही मगर जिम्मेदारो पर होगी FIR

बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र अर्सलान अंसारी की मौत के मामले में अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में छात्र की मौत को दुर्घटना करार दिया गया है। बीते दिनों यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित तालाब में अर्सलान अंसारी का शव मिलने के बाद से ही यह मामला विवादों में था और छात्र संगठन समेत परिजन लगातार जांच की मांग कर रहे थे। फॉरेंसिक और फैक्ट फाइंडिंग जांच के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल को डेंजरस प्लेस के रूप में चिन्हांकित किया है। जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे तालाब के आसपास बैरिकेंटिंग,चेतावनी बोर्ड और मॉनिटरिंग जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होने की बात भी रिपोर्ट में दर्ज की गई है।
जांच में यह भी पाया गया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही बरती थी। विद्यार्थियों की आवाजाही वाले क्षेत्र के पास स्थित इस खतरनाक स्थान को लेकर न तो पहले किसी प्रकार की चेतावनी जारी की गई थी और न ही वहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती थी।एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी दी कि प्रबंधन की लापरवाही को आधार बनाते हुए केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि लापरवाही का प्रकरण रजिस्टर्ड किया जाएगा और जांच में जिन जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, हॉस्टल से लेकर तालाब स्थित डेंजरस प्लेस तक जिन लोगों की जिम्मेदारी सुरक्षा और निगरानी की थी, उन सभी पर FIR दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए भी यूनिवर्सिटी प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *