अवैध उतखनन व परिवहन पर 4 हाइवा, 4 ट्रेक्टर ट्रॉली और 1 चैन माउंटेन जप्त

बिलासपुर। खनिज विभाग की लागतार छापामार कार्रवाई के बाद भी अवैध उत्खनन करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है।इस बार फिर से खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन व परिवहन पर 4 हाइवा, 4 ट्रेक्टर ट्रॉली और 1 चैन माउंटेन जप्त किया हैं।

खनिज विभाग ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे बिलासपुर में खनिज विभाग खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी क्रम में खनिज विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि मटियारी क्षेत्र से मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।सूचना पाकर खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाइवा को जप्त कर सीपत थाना की अभिरक्षा मे रखा गया है।

।इसी तरह लमेर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा को जप्त कर कोनी थाना की अभिरक्षा मे रखा गया हैं।जबकि आमागोहान क्षेत्र मे मुरुम का अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये गए 1 चैन माउंटेन व 2 हाइवा को जप्त कर उसी स्थान में सील बंद कर चालकों को सुपुर्दगी मे दिया गया है। खनिज विभाग ने यह भी बताया कि लमेर क्षेत्र से 3 ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर कोनी थाना के सुपुर्द किया गया है।

वही निरतु क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर सकरी थाना की अभिरक्षा मे रखा गया हैं।इसके साथ ही रेत के अवैध उतखनन के रोकथाम के लिए निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा, धुरिपारा क्षेत्र से अवैध उतखनन के लिए निर्मित किये गए रैंप को भी काटा गया है।

वर्जन
अवैध मुरूम ये रेत का परिवहन करने वाले वाहनों जप्त किया गया है।इसी तरह मुरूम का उत्खनन करने वाले मशीन को भी सील किया गया है।
राजू यादव
खनिज अधिकारी बिलासपुर