Blog

अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने वालों पर प्रशासन की नजर… 9 लोगों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई

बिलासपुर/मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में बिना किसी अनुज्ञा या पारित लेआउट के भूमि विक्रय करने वाले 9 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल ने बताया कि नगर पंचायत बरेला में मिंटू अरोड़ा, विद्याभूषण देवांगन, सत्येंद्र, पवन गुप्ता, सरिता तिवारी, गंगोत्री गुप्ता, देवकी बाई धुरी, रामाधार धुरी और चन्द्र कुमार धुरी द्वारा अवैध प्लाटिंग कर 5 डिसमिल से कम छोटे-छोटे भूखंडों में भूमि विक्रय किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशानुसार इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर बोले,कही भी शिकायत मिली तो होगी कार्यवाही

जिले के कलेक्टर ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली और अवैध प्लाटिंग के अलावा अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने की जरा भी शिकायत मिली तो बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।इसलिए सावधान हो जाए और अवैध प्लाटिंग वाले सुधर जाए अन्यथा कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *