Blog

4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सराफा व्यापारी से हुई बड़ी चोरी में पुलिस के हाथ खाली

जांच के दावे तेज, लेकिन नतीजे शून्य व्यापारियों में बढ़ी चिंता

बिलासपुर।सीपत क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई बड़ी चोरी के मामले में घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद से पुलिस लगातार जांच और पूछताछ की बात तो कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों की पहचान तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है।जानकारी के अनुसार बदमाश व्यापारी से चांदी और सोने के जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी, संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने जैसी कार्रवाई शुरू की, लेकिन चार दिन बाद भी जांच किसी ठोस दिशा में पहुंचती नजर नहीं आ रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बाजार में डर का माहौल बन रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग इलाकों में दबिश देने और पुराने अपराधियों से पूछताछ करने की बात कही जा रही है, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों तक जांच का दायरा बढ़ाया गया है। इसके बावजूद मामले में प्रगति नहीं होने से लोगों के बीच चर्चा है कि अपराधी आसानी से फरार हो गए और पुलिस अभी तक केवल कागजी कार्रवाई में उलझी हुई है।हालांकि मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच लगातार जारी है और कई महत्वपूर्ण इनपुट पर काम किया जा रहा है। रजनेश सिंह डीआईजी ने कहा कि टीमें अलग-अलग इनपुट पर काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *