Blog

अवैध रेत खनन को लेकर फायरिंग……पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी…..वाहन मालिक गिरफ्तार…इधर TI हुए सस्पेंड

राजनांदगांव ।जिले के मोहड़ गांव में हुए अवैध रेत खनन और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने जेसीबी और हाईवा वाहन के मालिक अभिनव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह इस अवैध खनन में शामिल था और उसे सब कुछ पहले से पता था।
इससे पहले पुलिस ने जेसीबी चालक भगवती निषाद और संजय रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इन तीनों पर बसंतपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विरोध करने पर चली गोलियां

गांव मोहड़ के पास नदी किनारे जेसीबी से रैम्प बनाकर अवैध रेत निकासी की जा रही थी। इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में रोशन मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि जितेंद्र साहू और ओमप्रकाश साहू को भी चोटें आईं।
पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस, एक बुलेट का अगला हिस्सा, और जेसीबी व हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया है।

टीआई की भूमिका संदिग्ध, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सोमनी थाने के टीआई सत्यनारायण देवांगन की संदिग्ध भूमिका सामने आई। वीडियो में कथित तौर पर टीआई को घटना स्थल पर मौजूद दिखाया गया है लेकिन कार्रवाई नहीं करते हुए देखा गया। एसपी के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *