Blog

अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर भाभी की देवर ने की थी हत्या

एयरपोर्ट के पास से
गिरफ्तार हुआ हत्यारा देवर

खाट पर मिली लाश की गुत्थी सुलझी

बिलासपुर। भाभी की हत्या करने वाले देवर को एसीसीयू व सीपत पुलिस ने
संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। मृत महिला की खाट पर पड़ी लाश मिली थी और गले में गमछा बंधा था। आरोपी ने भाभी से अवैध संबंध बनाना चाहा और इनकार करने पर हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने भाभी की हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय बृजवासी (40) को चकरभाठा के पास बांध के नीचे से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने भाभी से अवैध संबंध बनाने की जिद पूरी न होने पर हत्या करने की बात कबूल की। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

दरअसल सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि घटना सात मार्च की है। ग्राम खैरा डगनिया निवासी विवेक बर्मन (14) और उसकी बहन स्कूल से लौटे तो घर का दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो उनकी मां राजकुमारी बर्मन खाट पर पड़ी थी और गले में गमछा बंधा था। मौसी सीमा सूर्यवंशी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। जब कथरी हटाई गई तो मां मृत पड़ी थी। चचेरी बहन अंजली ने बताया कि उसके पिता संजय बृजवासी ने फोन पर हत्या करने और खुदकुशी करने की बात कही थी।मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी संजय बृजवासी अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। जब उसने इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने लगातार पीछा कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चकरभाठा एयरपोर्ट के पास पकड़ लिया। आरोपी की स्कूटी और वारदात के वक्त पहने कपड़े जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाभी से हुआ था कई बार झगड़ा,रखता था बुरी नीयत

पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अपनी भाभी पीछे पड़ा हुआ था और बुरी नीयत से भाभी को देखता था जिसके कारण कई बार कई झगड़ा भी हुआ है।जिसके कारण एक बार फिर से भाभी के पास जाकर जबरदस्ती जिद्द करके अवैध संबंध बनाने की मांग करने लगा और जब भाभी ने इंकार किया तो गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *