Blog

अव्वल दर्जे का अनुशासन और उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारी के सर्विस बुक में अंकित किये जाने दी गयी ईनाम

सभी का पूछी गयी खैरियत, स्वास्थ्य एवं घरेलू सम्बन्धी किसी भी प्रकार की परेशानियों को तत्काल अवगत कराने दी गयी समझाइस

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर नियमित रूप से अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुशासन, कार्यकुशलता, दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और टर्न आउट आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश एवं हिदायत दिया जाता है साथ ही अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईनाम और लापरवाह, कर्तव्यहीन, दायित्व के प्रति उदासीन, अकर्मण्य, अपेक्षा अनुरूप दक्ष नही होना और अनुशासनहीन अधिकारियों कर्मचारियों को निंदित की जाती है।

इसी क्रम में पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन बिलासपुर में यातायात विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का वार्षिक निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल कार्यालय ने किया । समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का टोली बनाकर निरीक्षकों के द्वारा ड्रिल कराई गई एवं यातायात मैन्युअल अभ्यास सभी अधिकारियों कर्मचारियों का कराया गया। यातायात विभाग में उपयोग होने वाले समस्त वाहनों का रखरखाव, गाड़ियों में आपात स्थिति में रखे जाने वाले विभिन्न इमरजेंसी सामग्रियां, मेडिकल किट एवं वाहनों में रखे जाने वाले सुरक्षा उपकरण रस्सी, केन, जीवन रक्षक दवाईयाँ, व्हील लॉक आदि का अवलोकन किया गया।

समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन करते हुए अव्वल दर्जे का अनुशासन एवं उत्कृष्ट टर्न आउट धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को इनाम दी गई। साथ ही लापरवाह एवं अनुशासनहीन अधिकारियों कर्मचारियों को निंदित की गई और उन्हें हिदायत दिया गया कि अपने कार्य दक्षता में सदैव पारंगत बनने का प्रयास करें अन्यथा सेवा के अनुकूल आचरण, व्यवहार, अनुशासन एवं कार्य कुशलता का अभाव पाए जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। इस दौरान 25 अधिकारी कर्मचारी को बेहतर टर्न आउट के लिए इनाम दी गयी।

इस दौरान यातायात बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शारीरिक यातायात संकेतो के प्रदर्शन कराते हुए उसका जायजा लिया गया तथा प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को यातायात नियमों, संकेतों, निर्देशों तथा दिशा सूचक मार्गदर्शक चिन्हों का ज्ञान अनिवार्य रूप से होने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। यातायात विभाग के विभिन्न तकनीकी यंत्रों का भी भौतिक मुआयना किया गया।

उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों के बाउजूद भी आम जनता के साथ शालीनता और विभागीय गरिमा और तहजीब के साथ पेश आने और व्यवहार करने की सिख दी गयी। नागरिकों को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन उपलब्ध कराए जाने हेतु सदैव अपने कर्तव्य स्थल पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने हेतु हिदायत एवं समझाइस दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *