Blog

असम चुनाव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ताकत झोंकी कहा असम में एनडीए की लहर

चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने झोंकी पूरी ताकत

बिलासपुर ।असम विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू इन दिनों असम के सिदली-चिरांग क्षेत्र में दिन-रात एक कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके सघन दौरों और जनसंवाद ने चुनावी मुकाबले को पूरी तरह एनडीए के पक्ष में मोड़ दिया है।
विश्राम छोड़ जनता के बीच पहुंचे मंत्री
सिदली-चिरांग विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री पनिराम ब्रह्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसद साहू लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। कोसु गांव, फकरीगुड़ी, बेलटुली और ककरा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी और स्थानीय भाषा व संवेदनाओं के साथ जुड़ाव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

जनसंपर्क के दौरान तोखन साहू ने जोर देकर कहा कि असम में एनडीए की डबल इंजन सरकार ने शांति, सुरक्षा और समृद्धि का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहा अपार जनसमर्थन यह बताता है कि असम की जनता ने विकास विरोधी ताकतों को नकार कर सुशासन को चुनने का मन बना लिया है। हम हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
तोखन साहू का चुनावी अभियान सुबह तड़के से शुरू होकर देर रात तक जारी है, जिसमें वे न केवल बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, बल्कि चौपालों और पदयात्राओं के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तोखन साहू की यह सक्रियता बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद से जुड़े इन इलाकों में एनडीए की पकड़ को और मजबूत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *