अस्पताल से छूटा फिर व्यापारी को मारा चाकू
बिलासपुर। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ने मा के साथ मारपीट की,फिर अस्पताल से निकलकर एक व्यक्ति को चाकू मार दिया।उसके बाद फरार हो गया।
तोरवा पुलिस ने बताया कि साईं भूमि निवासी हर्ष कुकरेजा जो पूर्व में घरेलू बात पर से अपनी माता के साथ भी मारपीट कर घर में तोड़फोड़ किया था जिसकी सूचना हर्ष कुकरेजा की मां के तोरवा थाना में दिया था।इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।जिसके लिए उसे मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में भर्ती कराया गया है। जो वहां से छूटकर आने के बाद बुधवार की शाम 6:15 बजे तोरवा मेन रोड के पास प्रदीप वाधवानी को पीछे से कमर में चाकू मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।आनन फानन में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति सामान्य है।फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही है।