Blog

आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम पर गिरा डीजे का सामान,दर्दनाक मौत

खेलते-खेलते हमेशा के लिए खामोश हुई 3 साल की मुस्कान

बिलासपुर । तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।स्कूल में खेल रही एक मासूम बच्ची की जान एक लापरवाही के कारण चली गई। जिस जगह बच्चों को सुरक्षित माहौल देना चाहिए, वहीं मौत ने अपना घर बना लिया है।डीजे का समान बच्ची के सिर पर गिरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।

बिलासपुर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी में तीन वर्षीय मुस्कान महिलांग रोज की तरह खेल रही थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौत किसी भारी चीज़ के गिरने से हुई। ये भारी सामान कोई और नहीं बल्कि डीजे का वो उपकरण था, जो आंगनबाड़ी परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी परिसर में डीजे का सामान रखा हुआ था, जो अचानक मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह उठता है कि बच्चों के खेलने की जगह पर ऐसा भारी और खतरनाक सामान आखिर क्यों रखा गया था। जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं है।

डीजे स्कूल में क्यों रखा गया

सवाल कई है लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा है ।क्योंकि डीजे का सामान स्कूल में रखने का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है।
जबकि स्कूल के डीजे के समान रखने की जगह नहीं है।
इसके बाद भी अगर कोई रखा हैं तो सुरक्षित रखना चाहिए ताकि बच्चों के स्कूलों में कौन बच्चा क्या कर दे कोई नहीं जानता।

वर्जन
स्कूल में डीजे का सामान रखा हुआ था
ड़ीजे का समान गिरने से बच्ची के सिर पर चोट आई है जिससे उसकी मौत हुई है।मामले की जांच जारी है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *