Blog

आईएएस की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा

, बिलासपुर। कोटा में पदस्थ एसडीएम अरविंथ कुमारन टी(आईएएस) मां महामाया मंदिर से कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। आइएएस के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे पिकअप ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

कोटा एसडीएम अरविंथ कुमारन टी(आईएएस) बुधवार को रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वे कोटा लौट रहे थे। रतनपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा। आईएएस के साथ मौजूद जवानों ने भाग रहे पिकअप के ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपित पिकअप ड्राइवर शराब के नशे में था। उसे वाहन समेत रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अब रतनपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *