Blog

आईटीएमएस बिल्डिंग कार्यालय में कंट्रोल रूम एवं डायल 112 को किया गया स्थापित

व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कार्यदक्ष करने कलेक्टर एवं एसएसपी ने नया कंट्रोल रूम एवं डायल 112 कार्यालय का किया उद्घाटन

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल और
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिविल लाईन थाना परिसर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं डायल 112 कार्यालय का स्मार्ट सिटी के अंतर्गत थाना तारबाहर परिसर में निर्मित आईटीएमएस बिल्डिंग में स्थापित कर उद्घाटन किया गया है। आईटीएमएस बिल्डिंग में पुलिस नियंत्रण कक्ष की स्थापना का उददेश्य एक ही भवन आईटीएमएस पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं डायल-112 के आपसी समन्वय से किसी भी घटना आदि की सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही की जा सकेगी। इस व्यवस्था से पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कार्यदक्ष होगी ।

पुलिस नियंत्रण कक्ष में निरंतर पुलिस का बल ड्यूटीरत होगा, जो किसी भी समय किसी भी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करेंगे।
इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *