Blog

आओ संवारें कल अपना” अभियान का शुभारंभ….एसएसपी बोले,पुलिस केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदार नहीं है,बल्कि सामाजिक सरोकारों में भागीदारी भी हमारी प्राथमिकता है

चेतना अभियान का अंतर्गत अगले चरण के रूप में प्रारंभ

बच्चों को खेल से जोड़ कर नशे व मोबाइल की लत से दूर रखने हेतु बिलासपुर पुलिस की अनूठी पहल

बच्चों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, फ्रिस्बी, आदि स्पोर्ट्स किट देकर की विभिन्न खेलों की शुरुआत

बिलासपुर।जिले की पुलिस द्वारा संचालित चेतना अभियान के एक महत्वपूर्ण पहलू आओ संवारें कल अपना का शुभारंभ ग्राम महमंद, तोरवा थाना क्षेत्र में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे एवं मोबाइल की लत से दूर रखकर उन्हें खेलकूद, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करना है, ताकि उनके मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को मजबूती मिल सके।

इस अभियान का विधिवत शुभारंभ बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा आज का युवा हमारा भविष्य है, लेकिन यह भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब हम उन्हें समय रहते सही दिशा दिखाएं। नशा, अपराध और मोबाइल की लत हमारे बच्चों को गुमराह कर रही है।

ऐसे समय में, खेलकूद, अनुशासन और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर हम उन्हें सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बना सकते हैं। पुलिस केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदार नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भागीदारी भी हमारी प्राथमिकता है।इस अवसर पर अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने भी प्रेरक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा बच्चों के जीवन में तकनीक का उपयोग सीमित और विवेकपूर्ण होना चाहिए। जब बच्चे अपने खाली समय को खेल, कला या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाते हैं, तब वे आत्मविश्वासी और अनुशासित बनते हैं।

यह अभियान इसी सोच पर आधारित है कि बच्चों को सकारात्मक विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे स्वयं नशे, अपराध और डिजिटल लत से दूर रहें।उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीपक निर्मलकर, विक्रांत निर्मलकर, यमन रजक दीपक मरकाम. तेजश्री भट्टाचार्य. तरुणा कश्यप. अंकिता यादव, अम्बा कश्यप,पूनम गौतम,ऋतु कश्यप और आस्था कश्यप
जिन पर लगातार कार्यक्रम समापन तक लगभग एक माह तक खेल का आयोजन में निर्णायक और सभी खेल को सम्पन्न करने का दायित्व रहेगी ।


शासकीय प्राथमिक शाला ग्राउंड, ग्राम महमंद में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली।यह अभियान भविष्य में अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा, ताकि हर बच्चा सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।

अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग में शामिल हुए बिलासपुर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

एसएसपी ने इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टिंग में शामिल हुए खिलाड़ियों को सम्मानित करके उनका मान सम्मान बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।एसएसपी बोले,की खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है।जो देश विदेश जाकर खेलते है और नाम ऊंचा करते है।ऐसे खिलाड़ियों पर नाज है।

बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का दिया संदेश

एसएसपी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सबसे बेहतरीन चीज देखने को मिला जिसमे यह रहा कि बच्चो ने नशे से दूर रहने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया और इसके माध्यम से लोगो को जागरूक करने की कोशिश की है।इससे समाज को अच्छा संदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *