Blog

आटा चक्की संचालक ने रेड करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला,

लाइनमैन को आई चोट

बिलासपुर। कोटा के ग्राम पटैता में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपी डायरेक्ट हुकिंग कर आटा चक्की चला रहा था। जब टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो उसने सरकारी अमले पर हमला कर दिया। हमले में लाइनमैन को चोट आई है। विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

विद्युत विभाग को सूचना मिली थी कि पटैता निवासी विजय साहू लंबे समय से हुकिंग कर बिजली चोरी कर रहा है। चोरी की बिजली से वह आटा चक्की का संचालन कर रहा है। मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची और हुकिंग किया हुआ तार निकाल कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर रही थी। तभी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा डालना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी विजय साहू ने लाइनमैन शिवशंकर बिंझवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद टीम ने तुरंत काम बंद किया और कोटा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *