Blog

आदिवासी जमीन घोटाला पूर्व पार्षद और बेटे पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी राज में भी उड़ रही गरीबों की जमीन कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर । एक बार फिर गरीब आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है! तालापारा इलाके की 5 एकड़ जमीन पर कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर कब्जा कर लिया गया है,पीड़ित परिवारों ने आज अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

दरअसल तालापारा इलाके के रहने वाले तीन आदिवासी परिवारों की कुल 5 एकड़ जमीन, अब उनके हाथ से फिसलती नजर आ रही है। अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यह जमीन खसरा नंबर 254/1 में स्थित है, जिसमें से 2 एकड़ 2 डिसमिल गिरजाबाई के नाम, 1 एकड़ लक्ष्मी गोदानी के पूर्वजों के नाम और 1 एकड़ 98 डिसमिल काशीराम वल्द बहरा सतनामी के नाम दर्ज है। यह जमीन हमारे पक्षकारों के नाम वर्षों से चली आ रही है, और यह उनके कब्जे में भी है। मगर अब मगरपारा के तुकाराम नागदोने ने इसमें से 3 एकड़ 2 डिसमिल जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वा लिया है, और अब उसका बेटा हरीश नागदौने फर्जी टीएनसी बनाकर इसे बेच रहा है। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत आज कलेक्टर से की और मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन वर्षों से कब्जे में थी, तो फिर रिकॉर्ड में नाम कैसे बदला गया। मगरपारा निवासी तुकाराम नागदोने और उसके बेटे पर लगे इन गंभीर आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आदिवासी परिवारों को उनका हक मिल पाएगा या फिर ये जमीन घोटाले यूं ही चलते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *