Blog

आदेश की अनदेखी का मामला सामने आया है पचपेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक ग्रेड 2 बाबू

बिलासपुर – पचपेड़ी। स्वास्थ्य विभाग में जारी प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी में पदस्थापना के बावजूद एक कर्मचारी द्वारा अब तक ज्वाइनिंग नहीं करने और दूसरे केंद्र में कार्य करने की जानकारी मिल रही है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है मामला?

संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर द्वारा 17 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत श्री कृष्ण कुमार साहू (दिव्यांग श्रेणी), जो पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुतरा में पदस्थ थे, को पदोन्नत कर सहायक ग्रेड-02 के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी में पदस्थ किया गया था।

अब तक नहीं पहुंचे पचपेड़ी

सूत्रों के अनुसार, आदेश जारी होने के कई सप्ताह बाद भी श्री साहू ने पचपेड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि वे अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लूथरा में बैठकर कार्य कर रहे हैं।

पचपेड़ी केंद्र का काम प्रभावित

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पचपेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में बाबू की कमी के कारण फाइलों और अन्य लिपिकीय कार्यों में देरी हो रही है। कर्मचारियों और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीएमओ का बयान

इस संबंध में मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि “उनकी पदस्थापना पचपेड़ी में हुई है, लेकिन वहां फिलहाल जरूरत नहीं होने के कारण उन्हें यहीं (लूथरा ) कार्य करने के लिए कहा गया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।”

उठ रहे अहम सवाल

क्या बिना लिखित संशोधन आदेश के कर्मचारी अन्य स्थान पर कार्य कर सकता है?

यदि पचपेड़ी में जरूरत नहीं थी, तो पदस्थापना आदेश क्यों जारी किया गया?

क्या विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है?

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और आदेशों के पालन को लेकर क्या कार्रवाई होती है।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *