Blog

आधा दर्जन युवकों ने चाकू से युवक पर किया हमला

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला, युवक की हालत गंभीर

बिलासपुर। आधा दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि हाई स्कूल के पीछे देवरीखुर्द निवासी खेत्रो महानंद अपने दोस्त अरुण दास के साथ 14 मार्च को शाम 4.30 बजे महांनद पुराने पानी टंकी सब स्टेशन आंगनबाड़ी के पास बैठा था। उसी समय 3-4 बाइक में सवार होकर 5 -7 युवक वहां पर पहुंचे और अरुण दास के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वे तलवार व चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। अरुण ने विरोध किया तो सोम सिंह चौहान और मनीष श्रीवास ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। करण बनर्जी और विशाल मैत्री ने खेत्रो को तलवार दिखने हुए बीच में ना पड़ने की धमकी दी। आरोपियों ने अरुण के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया है। यशवंत सिंह उर्फ गब्बर सोमनाथ निषाद ने चैन स्प्रोकेट से बनी चक्री से घायल के पीठ पर हमला किया। इसके बाद वे अरुण को मरा हुआ समझकर चले गए। खेत्रो महानंद ने घायल अरुण दास को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सूचना पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *