आबकारी टीम ने आधा दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार

105 लीटर शराब,33 सौ किलो लहान किया बरामद
बिलासपुर। आबकारी टीम ने कोटा मस्तूरी तखतपुर में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी टीम ने कलेक्टर के सख्त निर्देश पर व्यापक स्तर की कार्रवाई में आरोपियों से करीब 105 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब जब्त किया है। इसके अलवा अलग अलग आरोपियों से कुल करीब 34 किलोग्राम लहान भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को आबकारी की अलग अलग धाराओं के तहत जेल भी दाखिल कराया है।
*आबकारी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
कलेक्टर के सख्त निर्देश पर आबकारी टीम ने एक बार फिर कोटा, मस्तूरी और तखतपुर में व्यापक स्तर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रभारी सहायक उपायुक्त के आदेश पर टीम ने ग्राम जलसों,कोनी, चंगोरी, कोटा बेलपान,पचपेड़ी, जरौंधा,जरेली तखतपुर के धूमा में अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ धावा बोला.टीम ने कुल सात ठिकानों पर धावा बोला है। कार्रवाई के दौरान अलग अलग ठिकानों से करीब 105 लीटर शुद्ध देशी मदिरा समेत करीब 34 किलोग्राम लहान छिपाकर रखे गए ठिकानों से बरामद किया गया।इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
*आधा दर्जन आरोपी पहुंचे जेल*
आबकारी टीम ने कोटा थाना स्थित ग्राम चंगोरी थाना निवासी सम्पतिया बाई के ठिकाने से 20 लीटर महुआ शराब और छिपाकर रखे गए 61 किलोग्राम से अधिक लहान बरामद हुआ है। इसी तरह कोनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जलसो निवासी अजय वर्मा के ठिकाने से 10 लीटर महुआ शराब और 120 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया है। पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के बेलपान गांव नवासी हिरालाल के ठिकाने पर भी आबकारी टीम ने दबिश दी है। इस दौरान 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
इसके अलावा थाना तखतपुर के ग्राम जरौंधा में आबकारी टीम ने विनोद साहू के ठिकाने से करीब आठ लीटर देशी शराब जब्त किया है। ग्राम जलसो थाना रतनपुर से 35 लीटर महुआ शराब और करीब 700 किलोग्राम लहान जब्त किया गया है। ग्राम डिण्डोल धुमा थाना कोटा में आबकारी टीम को 20 लीटर महुआ शराब और 2500 किलोग्राम लहान जब्त करने में आबकारी टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने जरेली निवासी रमेश पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई कर अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया है।