Blog

आबकारी टीम ने 13 ठिकानों पर मारा छापा,13 आरोपी गिरफ्तार

100 लीटर महुआ शराब,26 सौ किलो लहान जब्त

गिरफ्तार 13 आरोपियों में से तीन के खिलाफ अजमानतीय प्रकरण कायम

बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर 13 ठिकानों पर छापा मारा है।इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 13 अलग अलग मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ लहान बरामद किया है।जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया है।

बता दे कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम ने टीम बनाकर 13 अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी थी।जिसमें सफलता भी हासिल हुई है ।
दरअसल कलेक्टर ने एक दिन पहले बैठक लेकर शराब के कोचियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने अलग अलग टीम बनाकर तखपुर क्षेत्र के ग्राम बेलसरी बेलसरी, सकरी, गनियारी मूर्तिपारा तेंदुआ कठमुंडा क्षेत्र में धावा बोला। सभी जगह पकड़े गए कोचियों के खिलाफ आबकारी की अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने वृत के अलग अलग गांव में दबिश देकर टीम ने 13 ठिकानों पर धावा बोला। जगह जगह शराब बनाने और बिक्री का मामला पाया गया। इस दौरान अलग अलग ठिकानों से करीब 100 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया।इस दौरान टीम ने 26 सौ किलोग्राम से अधिक मात्रा में लहान भी बरामद किया। बरामद शराब और लहान को कलेक्टर के आदेश पर तत्काल नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने का सामान कब्जे में लिया है।आबकारी विभाग ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

राजेश कोसले,कुमार कोसले,राजेंद्र खांडे,दिलहरण सूर्यवंशी,राम दुलार सूर्यवंशी,संतोषी वर्मा ,संजय वर्मा अजय गहवाई ,मुकुंद गोड़, मनोज साहू, संजय सिंह ,श्रवण सिंह ,झगलू सिंह है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के अलावा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण कायम हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *