Blog

आबकारी विभाग का एसआई 50 हजार का रिश्वत लेते हुए पकड़ाया

बिलासपुर ।एंटी करप्शन ब्यूरो ने आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने 20 अगस्त को एसीबी की बिलासपुर ऑफिस में शिकायत दर्ज की थी।

मिली जानकारी के अनुसार सुनीत ने 19 अगस्त को एसीबी में शिकायत करते हुए बताया कि आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके मां के घर ग्राम पंडरी महुआ पहुंचे और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली। इस दौरान नारंग ने उनकी मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और कथित तौर पर कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सुनीत ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय नारंग को पकड़वाने का फैसला किया। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि नारंग की मांग गैरकानूनी थी। इसके बाद नारंग को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। 30 अगस्त को सुनीत को केमिकल लगा हुआ 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेकर नारंग के पास खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा। जैसे ही नारंग ने रिश्वत की राशि स्वीकार की,एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई और नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।इस दौरान आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *