आबकारी विभाग ने 11 ठिकानों पर मारा छापा…..सैकडों लीटर शराब के साथ 9 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग ने जबरदस्त र्रवाई को अंजाम दिया है । जिला कारी टीम ने कलेक्टर के फरमान पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 11 स्थानों पर छापामार अभियान चलाया। आबकारी प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब दो सौ लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया है । साथ ही 285 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट किया है। 11 मामलों में प्रकरण दर्ज करते हुए आबकारी टीम ने। दाखिल कराया है।
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया । आबकारी टीम ने लगातार लगातार तीन दिनों की कार्रवाई में जिले के वृत्त कोटा, सीपत, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी के विभिन्न गांवों में धावा बोला।
कहां से कितना शराब बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम ने हरदाडीह सीपत स्थित महादेव धनवर, के ठिकाने से 8.5 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इसी तरह सरकंडा राजकिशोर नगर स्थित अजय सोनी के ठिकाने से करीब आठ लीटर शराब बरामद किया है। लिंगियाडीह में संजू यादव के पास से आबकारी की टीम ने करीब आठ लीटर मदिरा कब्जे में लिया है ।टीम ने मस्तूरी स्थित टिकारी गाँव में टीम ने पार्थ जांगड़े के ठिकाने से आठ लीटर शराब जब्त किया है। पण्डाकापा में धावा बोलकर रामप्रसाद के ठिकाने से 9 लीटर शराब कब्जे में लिया है। जलसों रतनपुर से नंद लाल वर्मा के ठिकाने से 10 लीटर शराब और सेवरकाल में रावेन्द्र वर्मा के यहां टीम ने इतनी ही मात्रा में शराब कब्जे में लिया ।
चकरभाटा के सेवार गाँव में आबकारी की टीम ने धावा बोलकर परमानन्द नेरसा से 9 लीटर और मस्तूरी स्थित विद्यादीह निवासी रवि विश्वकर्मा से सात लीटर शराब जब्त किया है। मस्तूरी के विद्याडीह में ही रवि विश्वकर्मा के ठिकाने से सात लीटर शराब बरामद किया गया है।
कोटा वृत्त के कपसिया खुर्द में लावारिस हालत में आबकारी की टीम ने 60 लीटर से अधिक शराब कब्जे में लिया है। इसके अलावा ग्राम जलसों में टीम ने तालाब किनारे लावारिस हालत में 55 लीटर अवैध मदिरा बरामद किया है।
आबकारी की धाराओं में अपराध दर्ज
सभी मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। सभी 11 प्रकरण अजमानतीय हैं।
अंग्रेजी शराब की विशेष बरामदगी
इस बीच आबकारी की टीम ने ग्राम रिस्दा में धावा बोलकर आरोपी मदनलाल मनहर से 10.5 लीटर दूसरे राज्य की विदेशी मदिरा जब्त किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान आरोपी से राज्य के बाहर की शराब को बरामद किया गया है।