आयरन स्पंज को चोरी करने, अवैध रूप से परिवहन एवं खपाने वाले को पकड़ने में महासमुंद पुलिस को मिली सफलता,दो ट्रक व करीब 22 लाख के अवैध स्पंज आयरन जप्त

फर्जी, कूटरचित दस्तावेजो के द्वारा अवैध लोहे को वैध दिखाने रच रहे थे साजिश
रंजित सिंह नाम का ड्राइवर हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को लालच देकर थोड़ा-थोड़ा लोहा, कम दाम में करता था खरीदी व अवैध भंडारण
लोहराकोट जिला बरगढ़ उडिसा से लाकर रायपुर उरला में माल खपाने का चलाते थे खेल
महासमुंद।थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी4585 व सीजी 07 एवी 5290 से संदिग्ध रूप से स्पंज आयरन को उड़ीसा से रायपुर परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर बसना पुलिस द्वारा तत्काल जाँच कार्यवाही शुरू की गयी, इस दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4585 के चालक सोनूलाल मोंगरे पिता निरगुन मोंगरे साकिन लांती थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द एवं ट्रक क्रमांक सीजी 07 एवी 5290 में चालक रामेश्वर मानिकपुरी पिता अघनदास मानिकपुरी साकिन वार्ड नं दो सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द से पूछताछ कर दोनो ट्रकों की तलाशी ली गई। दोनों ट्रकों में स्पंज आयरन लदा होना पाया गया उक्त आयरन स्पंज के संबंध में दस्तावेज मांगने व पुछताछ करने पर उपलब्ध बिल के आधार पर ट्रक में लदा स्पंज आयरन फ़र्म जय भोले इस्पात रायगढ़ पुसौर से लोड कर उरला रायपुर ले जाने के संबंध में जानकारी ट्रक चालक द्वारा दी गई। दिया गए जानकारी व प्रस्तुत दस्तावेज में भिन्नता होने पर ट्रक चालको द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज से संदेह प्रतीत होने पर दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल किया गया। तकनीकी रूप से जांच करने पर ज्ञात हुआ की ट्रक में लदा स्पंज आयरन को लोहराचट्टी से रंजित सिंह पिता रामेश्वर सिंह निवासी लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा के द्वारा लोहराचट्टी उड़ीसा स्थित उसके गोदाम से लोड किया गया है, ट्रक ड्राइवर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने बताया की रंजीत सिंह निवासी लोहाराचट्टी द्वारा अवैध लाभ अर्जन करने की मंशा से राष्ट्रीय राजमार्ग में स्पंज आयरन का परिवहन करने वाले विभिन्न ट्रक चालकों को लाभ अर्जन करने का झांसा देकर ट्रक चालकों को प्रवंचित कर उनसे थोड़ा-थोड़ा स्पंज आयरन कम कीमत में खरीद कर चोरी एव छल से क्रय कर लेता था और उन स्पंज आयरन को अपने गोदाम में अवैध भंडारन कर फ़र्ज़ी कुट रचित बिल बनवाकर स्पंज आयरन का परिवहन लोहराचट्टी जिला बरगढ़ उडिसा से रायपुर उरला में विक्रय करने हेतु परिवहन करते थे। स्पंज आयरन का अवैध भंडारन व फ़र्ज़ी कुटरचना का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अंतर्गत धारा 318(4),316(4),317(2),336(2),338,340,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1- सोनूलाल मोंगरे पिता निरगुन मोंगरे साकिन लांती थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द छ.ग.।
2- रामेश्वर मानिकपुरी पिता अघनदास मानिकपुरी साकिन वार्ड नम्बर दो, सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग.।
3- रंजित सिंह पिता रामेश्वर सिंह साकिन लोहरा चट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उडिसा।
*जप्त संपत्ती–*
1 ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4585 एवं स्पंज आयरन 37.730 मैट्रिक टन, कीमत 12 लाख रूपया एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक का मूल्य 10 लाख रुपये।
2- ट्रक क्रमांक सीजी 07 एवी 5290 एवं स्पंज आयरन 31.025 मैट्रिक टन, कीमत 10 लाख रूपया एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक का मूल्य 10 लाख रुपये।