Blog

आरोपी ने घर घुसकर महिला को पीटा,गली में घसीटा

सरकंडा पुलिस ने चाकू चलाने वाले को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबन्दी कर धर दबोचा

बिलासपुर।सरकन्डा पुलिस टीम ने दो अलग अलग अपराध में दो आरोपियों को गिरप्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट के आरोपी को रामायण चौक पर चाकू लहराते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने घर में घुसकर महिला से मारपीट का जुर्म दर्ज किया। महिला के अनुसार आरोपी ने गली में घसीटकर मारपीट किया है। इस दौरान पति भी घर में नहीं था। दोनों ही मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आर्म्स एक्ट के आरोपी को जेल

सरकण्डा पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिलने पर रामायण चौक के पास धावा बोला। मौके पर चिंगराजपारा निवासी आरोपी विक्रम गंधर्व को रामायण चौक के पास चाकू लहराते धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। चाकू बरामद कर विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

घर में घुसकर मारपीट,आरोपी गिरफ्तार

सरकन्डा पुलिसने लिंगियाडीह निवासी किरण सोनवानी की रिपोर्ट पर घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति आटो चालक हैं। शाम करीब 6. जब घर में अकेली थी। इसी दौरान गोलू उर्फ तुलेष्वर दिवाकर घर में घूसकर पति की जानकारी मांगा। पति घर पर नहीं है जानकारी के बाद भी आरोपी ने पति को छिपाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच करना शुरू कर दिया। मना करने पर डंडा से मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोपी से बचकर चिल्लाते हुए बाहर निकली। बावजूद इसके आरोपी ने पीछा करते हुए सरे आम गली में भी हाथ मुक्का डण्डा से मारा पीटा। मारपीट के दौरान हाथ, कलाई, पीठ पर चोंट आई है।

दोनो मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामले को विवेचना में लिया। पतासाजी कर आरोपी तुलेश्वर ऊर्फ गोलू दिवाकर को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मारपीट गाली गलौच का जुर्म कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *