Blog

आवारा कुत्तों के भोजन स्थल पर अधूरी व्यवस्था

निगम की पहल में कमी,जगह तय, पर टब नहीं पशु प्रेमियों ने जताई नाराज़गी.

बिलासपुर । आवारा कुत्तों को भोजन देने को लेकर बड़ी पहल हुई है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद नगर निगम ने राजेंद्र नगर चौक के पास इसके लिए एक तय स्थान बना दिया है। मुख्य सड़क पर बोर्ड लगाकर यह बताना कि कुत्तों को खाना यहीं दिया जाए निगम का सराहनीय कदम है… लेकिन इसी पहल में एक बड़ी कमी भी रह गई है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, निगम ने तो जगह तय कर दी, लेकिन वहां भोजन रखने के लिए किसी भी तरह के टब या बर्तन की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में पशु प्रेमियों को मजबूरी में खाना सीधे सड़क पर ही रखना पड़ेगा। इससे सड़क पर गंदगी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा और आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है।सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उद्देश्य था कि आवासीय इलाकों में तनाव न बढ़े, और कुत्तों को सुरक्षित, निर्धारित स्थान पर भोजन मिले। लेकिन बिना टब या कंटेनर के यह व्यवस्था अधूरी साबित हो रही है। लोगो ने भी इस पर कहा कि निगम ने जगह तय कर अच्छा कदम उठाया है, लेकिन आधी-अधूरी व्यवस्था से समस्या खत्म नहीं होगी। जब टब नहीं होंगे, तो खाना सड़क पर बिखरेगा ही। उन्होनें कहा कि भोजन देने के लिए स्थायी कंटेनर लगाए जाएं,ताकि भोजन एक ही जगह रहे और सफाई बनी रहे।
जगह निर्धारित करना अच्छी पहल है… लेकिन व्यवस्था पूरी तब मानी जाएगी जब वहां साफ-सफाई की पुख्ता सुविधा भी हो। पशु प्रेमियों की यही मांग है कि निगम बोर्ड के साथ-साथ एक टिकाऊ टब भी लगाए, ताकि मानवीयता और स्वच्छता—दोनों का संतुलन बना रहे।

*राजेंद्र नगर चौक में कुत्तों के भोजन स्थल पर सुविधा की कमी, लोग बोले -टब ज़रूरी*

आवारा कुत्तों को लेकर आमजनों का यही कहना है कि निगम ने व्यवस्था अच्छी की है लेकिन टब नहीं है बल्कि टब में खाना रखना चाहिए और थोड़ी सी अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि आवारा कुत्ते धीरे धीरे करके एक जगह आकर एक जगह पर खाना खा सके और इससे उनकी भूख भी मिट जायेगा और उनको भोजन भी मिल जाएगा।इसके लिए निगम को पहल करना चाहिए।ताकि रोज सुबह और शाम का भोजन जगह जगह पर रखकर उनको भोजन प्रदान कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *