आवास मित्र ने आवास जियोटेग एवं आवास प्लस सर्वे के लिये मांगे रूपये
सरपंच ने एसडीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
बिलासपुर। लोहर्सी
ग्राम पंचायत के सरपंच ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम के पास आवास मित्रो की पैसा मांगने की शिकायत की है। सरपंच ने आवास मित्रो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दे मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में लगभग 370 आवास सन् 2024-25 में स्वीकृत हुआ है। जिसमें ग्राम के आवास मित्र प्रींसी कोसले ने जियोटेग एवं अगली किस्त की राशि के लिये रूपये मांगे जा रहे है। इसके साथ ही अभी आवास प्लस की सर्वे के लिये भी प्रति व्यक्ति से एक हजार रूपये की भी मांग की जा रही है। इसमें सरपंच ने कहा है कि गांव में रहने वाले ग्रामीण किसी तरह से अपना जीवन यापन करते हैनर रोजी मजदूरी करके जीवन की रहे है।इसके बाद भी आवास मित्रो के द्वारा बेवजह पैसा मांगा जा रहा है। जिसमें कार्रवाई होनी चाहिए।आवास गरीबों के लिए हैनर यह केंद्र और राज्य सरकार की योजना से बन रही हैं।इसके बाद भी हितग्राही इसमें पैसा क्यों देंगे।अगर जल्दी ही आवास मित्रो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पूरे गांव वालो के साथ कलेक्टर के पास ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।