बरसात के सीजन में टमाटर पहुंचा 60 रुपए किलो, रसोई का बिगड़ा जायका, जानें अन्य सब्जियों का भाव
– बरसात के सीजन में टमाटर 60 रुपए किलो पहुंच गया है। लोकल आवक नहीं होने से टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से रसोई का जाएगा बिगड़ गया है और लोग टमाटर लेना अवॉइड कर रहे हैं। हालांकि अन्य सब्जियों के दाम पिछली बारिश की तुलना में कम है।
बिलासपुर। बरसात का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दामों में उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बार टमाटर ने सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी की है। लंबे समय से 20–30 रुपए किलो में बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपए किलो में पहुंच गया है। बिलासपुर के प्रमुख सब्जी मार्केट बृहस्पति और शनिचरी बाजार में सब्जी व्यापारी 60 रुपए किलो तक बेच रहे हैं।
टमाटर की मांग में कमी:–
जुलाई तक टमाटर 40 रुपए किलो में बिक रहा था। अगस्त की शुरुआत में ही यह 50 से 60 रुपए किलो तक पहुंच गया। दाम बढ़ने से ग्राहकों की खरीद कम हो गई है। लोग अब टमाटर की खपत घटा रहे हैं। जिसके चलते रसोई का स्वाद बिगड़ गया है।
अन्य सब्जियां राहत दे रहीं:–
इस बार गर्मी के सीजन में अधिकांश सब्जियां लंबे समय तक सस्ती रहीं। बारिश शुरू होने के बाद लोकल उत्पादन घटा और दामों में उछाल आया। हालांकि बाहर से आवक बढ़ने के बाद अब सब्जियों के दाम गिर गए हैं। यही वजह है कि टमाटर को छोड़कर ज्यादातर सब्जियां पिछले साल की तुलना में सस्ती हैं।
•भिंडी और बरबट्टी – 30–35 रुपए किलो (पिछले साल 40–50 रुपए)
• कद्दू और लौकी – 20 रुपए किलो (पिछले साल 30 रुपए)
• डोड़का – 30 रुपए किलो (पिछले साल 40 रुपए)
आलू–प्याज भी सस्ते
हर घर की सबसे ज्यादा खपत वाली सब्जियां आलू और प्याज इस बार राहत दे रही हैं। आलू अभी 30 रुपए किलो मिल रहा है, जबकि पिछले साल 45 रुपए था। प्याज भी 30 रुपए किलो है, जबकि पिछले साल 60 रुपए था। हालांकि विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में आलू और प्याज दोनों के दाम बढ़ सकते हैं।
जस के तस रहे दाम:–
कुछ सब्जियों के दाम पिछले साल जैसे ही बने हुए हैं। मुनगा अभी भी 50 रुपए किलो है जबकि करेला 50 रुपए किलो है। यह पिछले साल 60 रुपए था।
अगस्त 2024 बनाम अगस्त 2025 सब्जियों के दाम:–
अगस्त 2024 में टमाटर 40 रुपए किलो था, अगस्त 2025 में 50 रुपए किलो टमाटर हो गया है। पिछले साल अगस्त में भिंडी 50 रुपए किलो था,इस साल 30–35 रुपए किलो है। पिछले साल अगस्त में बरबट्टी 40 रुपए किलो था। इस साल 30–35 रुपए किलो है। कद्दू पिछले साल 30 रूपये किलो था पर इस साल 20 रुपए किलो है। आलू 45 रुपए किलो था अब 30 रुपए किलो है। प्याज 60 रुपए किलो था अब 30 रूपये किलो है। मुनगा पिछले साल भी 50 रुपए किलो था और इस साल भी 50 रुपए किलो है। करेला 60 रुपए किलो था पर इस साल दस रुपए कम 50 रुपए किलो है। लौकी 30 रूपये किलो था इस साल 20 रुपए किलो है। डोड़का 40 रुपए किलो था इस साल 30 रूपये किलो है।