Blog

आश्रम से गायब युवती, 12 घंटे बाद पहाड़ के नीचे मिली बेहोश

बेलगहना पुलिस की टीम रातभर पहाड़ में तलाश करती रही

बिलासपुर। पहाड़ के ऊपर स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में पूजा करने गई युवती अचानक लापता हो गई। परिजन ने आसपास तलाश की, लेकिन युवती के बारे में पता नहीं चल पाया। सूचना पर बेलगहना पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और रातभर तलाश करती रहीं। 12 घंटे बाद सुबह युवती बेहोशी की हालत में गढ्ढे के अंदर मिली है। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजन को सुरक्षित सौंप दिया है।

बेलगहना चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि जांजगीर चांपा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बिर्रा निवासी कुमारी रिचा गुप्ता पिता कमलेश गुप्ता (24) अपने परिवार के साथ अपने मामा गांव आई है। 12 जून को शाम रिचा अपने माता-पिता के साथ सिद्ध बाबा आश्रम दर्शन करने आई थी। इस बीच रिचा ने कूंड देखने के लिए जंगल की ओर चली गई। फिर वह अचानक लापता हो गई। परिजन ने आसपास तलाश की, लेकिन रिचा के बारे में पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन ने मंदिर प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन के कार्यकर्ताओं ने भी पहाड़ व जंगलों में खोजबीन किया। रिचा के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। जंगली-जानवरों की चपेट में आने की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद परिजन ने तत्काल बेलगहना पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी के तहत अपराध दर्ज कर खोजी कुत्ते के साथ आश्रम पहुंची। रातभर पहाड़ व जंगल के भीतर रिचा की पतासाजी किया। करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह रिचा पहाड़ के नीचे गढ्ढे में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के बाद रिचा को होश आई। पूछताछ में रिचा ने बताया कि कूंड को देखने के दौरान पैर फिसलने से पहाड़ के नीचे गिर गई। जिससे वह बेहोश हो गई। विधिवत कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने रिचा को उसके परिनज को सुरक्षित सुपुर्द किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *