भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की,बिलासपुर की घोषणा आज या कल
रायपुर के चार दिग्गज बने प्रदेश प्रतिनिधि
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। अभी पार्टी ने 15 जिलों के अध्यक्ष की सूची जारी की है।जिसमें बिलासपुर को छोड़कर रखा गया है। जिसमें रायपुर,दुर्ग, कोरबा,रायगढ़ जैसे जिले शामिल है। रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर को बनाया गया है। यह नियुक्ति संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने सर्वसम्मति से की है। रमेश ठाकुर पहले रायपुर जिले के महामंत्री थे। इसी तरह रायपुर शहर के चार प्रमुख विधायकों को बीजेपी प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। जिसमें राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा शामिल है। रायपुर जिला ग्रामीण में श्याम नारंग को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। उन्हें दुबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों की माने तो बच्चे हुए जिलों के अध्यक्ष की सूची सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकती है।चूंकि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है और यह महत्वपूर्ण पद है।और बिलासपुर के कद्दावर विधायक अमर अग्रवाल है।इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि बिलासपुर शहर में अमर अग्रवाल के पसंद या फिर उनके करीबी समर्थक को मौका मिल सकता है।
आज या कल होगा बिलासपुर के नाम का ऐलान
भाजपा के जिलाध्यक्ष के नामो की घोषणा कई जगहों की हो चुकी है लेकिन कई जगह अभी भी बाकी है इसमें बिलासपुर के नाम को गुप्त रखा गया है। या फिर यूं कहिए कि दिग्गज नेताओं के कारण अभी इसे रोका गया है। जब इसमें सहमति न हो जाए तब तक नाम की घोषणा नहीं होगी।भाजपा के सूत्र बता रहे है कि
सोमवार को बिलासपुर समेत अन्य जगहों के जिलाध्यक्ष के नामो की घोषणा हो सकती है।फिलहाल इसके लिए कई नेता अपने अपने स्तर से प्रयास भी कर रहे है।