Blog

इंटरनल एग्जाम न देने से अटके 600 से अधिक विद्यार्थियों के परिणाम

विश्वविद्यालय ने 4 सितंबर तक कॉलेजों को इंटरनल कराने का निर्देश दिया

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए कई विद्यार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, लगभग 600 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने अपने संबंधित महाविद्यालयों में इंटरनल परीक्षा नहीं दी थी। इसी कारण उनके परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा सके हैं।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जब महाविद्यालयों में इंटरनल एग्जाम आयोजित किए गए थे, तब ये विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, इंटरनल परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा परिणाम में शामिल किए जाते हैं। यदि इंटरनल अंक प्राप्त नहीं होते हैं, तो परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता।हालांकि, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है। अब सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे 4 सितंबर 2025 तक ऐसे विद्यार्थियों की इंटरनल परीक्षा दोबारा आयोजित करें और उसके अंक विश्वविद्यालय को भेजें।विश्वविद्यालय ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही इंटरनल के अंक प्राप्त होंगे, सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। यह कदम विद्यार्थियों के हित में उठाया गया है ताकि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *