Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से अनाचार….आरोपी गिरफ्तार… मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी अनिकेत तांडे उम्र 20 साल निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

 
जांजगीर।सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान  पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, और   शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *