Blog

20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोबाईल और कार जप्त कर कार्यवाही किया गया

बिलासपुर ।मस्तूरी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक तस्कर को पकड़ा है।पुलिस ने आरोपी के पास से कारे मौजूद
20 किलो गांजा बरामद किया है।

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में चल रहे अवैध मादक पदार्थ गाजा पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम पंधी सीपत का रहने वाला नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा नामक व्यक्ति वेगन आर कार वाहन कमांक सीजी 10 बी क्यू 9133 में बरगढ़ उडीसा से अवैध रूप से गांजा ब्रिकी करने के लिए जयरामनगर रलिया के रास्ते से गनियारी कोटा जाने वाला है।सूचना पाकर पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल ग्राम जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड के पास पहुंचकर घेराबदी किया ।

तभी जयरामनगर रेल्वे फाटक की ओर से ग्रे कलर का वेगन आर क सीजी 10 बी क्यू 9133 आते दिखा। जो पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेराबंदी कर वाहन को रूकवा कर चालक से पूछताछ किया गया।जिसने अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी का रहने वाला बताया। आरोपी नीरज वर्मा के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 100 ग्राम को बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *