इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को घर घुस मारा चाकू,….नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका बनी कातिल, हॉस्टल में घुसकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

शुभम विहार के हॉस्टल में युवक की चाकू मारकर हत्या
युवक की हुई मौत, इंस्टाग्राम से ही हुई थी दोस्ती
बिलासपुर।इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को इंस्टाग्राम में ब्लॉक कर दिया। नाराज प्रेमिका आज चाकू लेकर प्रेमी के घर घुसी और सीने में चाकू मार प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ पर उसने बताया कि इंस्टाग्राम में प्रेमी ने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसे शक था कि उसका प्रेमी उसे ब्लॉक कर किसी दूसरी लड़की से बात करता था।

दरअसल न्यायधानी बिलासपुर शहर से प्रेम संबंधों के खौफनाक अंत का मामला सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर घुसकर चाकू मारा उसकी हत्या कर दी। मामले में हत्यारिन प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार में रहने वाला 25 वर्षीय युवक कामता प्रसाद एक होटल में सेफ के सहायक के रूप में काम करता था। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर स्थित शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान में किराए में अपने एक दोस्त के साथ रहता था। कामता प्रसाद मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटाघाट कर्रा का निवासी था। वह बिलासपुर में नौकरी करने के लिए किराए के मकान में साथी के साथ रहता था। कुछ महीना पहले इंस्टाग्राम में उसकी दोस्ती सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी युवती रौशनी सूर्यवंशी 22 से हुई थीं। दोनों इंस्टाग्राम में बातचीत करने लगे और फिर दोनों की दोस्ती बढ़ी तो दोनों आपस में मिलने भी लगे। दो–तीन दिन पहले कामता प्रसाद ने किसी बात को लेकर रोशनी सूर्यवंशी को इंस्टाग्राम में ब्लॉक कर दिया। जिससे रोशनी सूर्यवंशी नाराज चल रही थी। उसे शक था कि कामता प्रसाद किसी और से इंस्टाग्राम में बात कर रहा है तथा उसका कहीं और चक्कर चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर आज सुबह 11 बजे रौशनी सूर्यवंशी,कामता प्रसाद के शुभम विहार स्थित किराए के मकान में पहुंची। नाराज रौशनी सूर्यवंशी अपने साथ चाकू लेकर आई थी।

जिस वक्त रोशनी सूर्यवंशी चाकू लेकर कामता प्रसाद के घर में घुसी। उस वक्त कामता प्रसाद के साथ उसका साथी भी घर में मौजूद था। शक के आधार पर रौशनी ने कामता का मोबाइल यह कहते हुए मांगा कि वह देखना चाहती है कि वह किससे से फोन में बात करता है। पर कामता प्रसाद ने अपना मोबाइल दिखाने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर कामता प्रसाद के ऊपर रौशनी ने अपने साथ लाये चाकू से हमला कर दिया।
रौशनी ने अचानक से हमला करते हुए एक चाकू कामता प्रसाद के सीने में मारा। अचानक हुए हमले के चलते कामता प्रसाद संभल नहीं पाया और चाकू सीधे उसके सीने में लगी। एक ही चाकू लगने से मौके पर ही कामता प्रसाद की मौत हो गई।
चाकू की दहशत में मृतक के दोस्त ने मचाया हंगामा
कामता को चाकू लगा देख उसके साथ रहने वाले उसके दोस्त ने शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला लिया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर आकर युवती को पकड़ लिया और सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रौशनी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी रौशनी से बरामद कर लिया गया है। थाने में उससे पुलिस पूछताछ में जुटी है,जिसमें रौशनी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज होकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है।इधर इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज होकर प्रेमिका द्वारा प्रेमी को मौत के घाट उतारने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।
शातिर प्रेमिका ने मिटाए थे खून के निशान,आरोपी गिरफ्तार
न्यायधानी बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां प्यार और तकरार का खूनी अंत हो गया। शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद शातिर आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
शुभम विहार में दहशत,देखने वालो की लगी रही भीड़
हत्या करने वाली प्रेमिका को देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ लगी रही और चाकू के हमले से दम तोड़ चुके प्रेमी को देखकर लोग दहशत में रहे।इस दौरान लोगो के बीच चर्चा भी हुई कि जरा सी बात पर प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की जान ले ली है।