इल्यूम बार में देर रात बवाल,लड़की से छेड़छाड़ के विवाद में चाकूबाजी….लड़की समेत चार गिरफ्तार

एक युवक गंभीर रूप से घायल,आरोपी गिरफ्तार
एक लड़की और तीन युवक समेत चार गिरफ्तार
बिलासपुर।शहर के चर्चित इल्यूम बार में देर रात दो गुटों के बीच जमकर हुए विवाद ने बड़े बवाल का रूप ले लिया है। पार्टी के दौरान लड़की से छेड़छाड़ को लेकर शुरु हुई कहासुनी पहले मारपीट तक पहुंची और फिर चाकूबाजी में बदल गई। इस हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमला करने वाले आरोपियों के एक तीन लड़कों के साथ एक लड़की भी शामिल है।जिसके कारण घटना हुई है।
दरअसल पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार में पार्टी करने गया था। इसी दौरान राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था। देर रात दोनों पक्षों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बहस शुरु हो गई। बार के अंदर हंगामा बढ़ता देख बाउंसर्स ने दोनों गुटों को बाहर कर दिया। बाहर निकलते ही बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकालकर निलेश गेंदले पर हमला कर दिया। निलेश गंभीर रूप से घायल
होकर जमीन पर गिर पड़ा।जिसके कारण आफरा तफरी मच गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने इल्यूम बार परिसर से कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जिसमें पकड़े गए आरोपियों ने मारपीट करना स्वीकार किया है
*देर रात तक खुले बार में होता है हमेशा विवाद*
सिर्फ एलयूम बार नहीं बल्कि ऐसे कई बार है।जहां पर अक्सर विवाद हुआ है और यह विवाद सिर्फ देर रात तक खुलने और लड़कियों की वजह से हुआ है।जिसमें चाकूबाजी होना तो आमबात हो चुकी है।इसके बाद भी अब तो सुधार नहीं हुआ है।जिसके कारण लगातार घटनाएं बढ़ने लगी है।
*सीसीटीवी और बार में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू,पकड़ाए मारपीट करने वाले*
सिरगिट्टी पुलिस इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस बार के लोगो से और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करना शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जितने भी संदेही युवक है उनसे पूछताछ की गई है।जिसमें तीन युवकों का और एक लड़की का नाम सामने आया था जिनकी गिरफ्तारी की गई है।
*आरोपियों के नाम।और पता*
1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा,
2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा,
3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा सरकण्डा,
4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर सरकण्डा,