Blog

इलाज में लापरवाही से नर्सिंग छात्रा की मौत, भड़के सहपाठी…यूनिटी नर्सिंग होम और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

यूनिटी हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ा आक्रोश, प्रदर्शन जारी

बिलासपुर। लगरा स्थित नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा किरण वर्मा की यूनिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल की कई सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह कदम मृतिका के सहपाठियों को संतोषजनक नहीं लगा।  सहपाठियों ने फिर से कलेक्ट्रेट का घेराव कर न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रा जीनत परवीन ने आरोप लगाया कि किरण को महज एक छोटी सी थायराइड गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से उसे तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया और अंततः उसकी जान चली गई। छात्रों ने डॉक्टर अंकित ठाकरार पर सीधी कार्रवाई और अस्पताल को पूरी तरह बंद करने की मांग की है।

*नर्सिंग की छात्राओं ने घेरा कलेक्ट्रेट,कार्यवाही की मांग की*

नर्सिंग की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करके जमकर नारेबाजी की।उसके बाद डॉक्टर पर कार्यवाही करने की मांग की,नाराज छात्राओं ने कहा कि इतने छोटे से कार्यवाही से कुछ नहीं होगा बल्कि अस्पताल पूरी तरह से बंद होना चाहिए और दोषी डॉक्टर पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए ताकि फिर किसी की जान गलत इलाज से न जाएं।

*नर्सिंग की छात्राओं ने पैदल मार्च करके निकाला जुलूस*

नर्सिंग की छात्राओं ने कहा है कि न्याय की मांग को लेकर पैदल मार्च किया और बोले कि अगर न्याय नहीं मिला तो किसी दिन फिर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा  और स्वास्थ्य मंत्री के अलावा सीएम तक ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *