Blog

नशीली टेबलेट का देश भर मे ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई करने वाले बिहार के गिरोह का किया गया पर्दाफाश…. YouTube चैनल के माध्यम से नशीली टेबलेट का करता था, प्रचार-प्रसार

नशे के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का एण्ड टू एण्ड कार्यवाही रहा सफल

नशीली टेबलेट के विरूद्ध थाना पाण्डुका के 90 एवं थाना राजिम के 590 कुल 680 नग नशीली टेबलेट के साथ चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

गरियाबंद ।  वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़े कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की मदद से नशे के अवैध कारोबारियों पर नजर रखी जा रही थी। पूर्व में थाना पाण्डुका में दिनांक 02.03.2025 को अवैध रूप से नशीली दवाई बिक्री करने वाले आरोपी भुनेश्वर साहू उर्फ राजा निवासी ग्राम नवागांव थाना मगरलोड जिला बमतरी को 90 नशीली टेबलेट के साथ  गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 09/2025 धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी भुनेश्वर साहू से पुछताछ के दौरान बताया की आरोपी लक्की कुमार कुमार (विहार) के द्वारा नशीली टेबलेट पहुंचाई जाती थी। आरोपी लक्की कुमार को दिगर प्रांत विहार जाकर पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जिसमें आरोपी द्वारा यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम में अपना मोबाइल नम्बर शेयर कर के रखा हुआ था। जिसको भी जरूरत होती थी, वह मोबाइल नम्बर से संपर्क कर के नशीली टेबलेट लक्की कुमार से खरीद लेता था। लक्की कुमार द्वारा आरोपी भुनेश्वर साहू (धमतरी) को कुरियर के माध्यम से छत्तीसगढ़ में नशीली टेबलेट पहुंचाना बताया गया। प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने एवं अवैध रूप से धन अर्जित करने के इस कृत्य पर आरोपी लक्की कुमार के विरूद्ध धारा 22 (ख), 29 एन०डी०पी०एस० जोडकर आरोपी को समक्ष गवाहन के दिनांक 20.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण में आगे भी एण्ड टू एण्ड कार्यवाही का सिलसिला जारी रहा। थाना पाण्डुका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी लक्की कुमार से पुछताछ करने के दौरान प्राप्त जानकारी और मोबाइल नम्बर के आधार पर स्पेशल टीम की मदद से अन्य नशीली टेबलेट सप्लायर जो छत्तीसगढ़ के दिगर जिलों में भी नशीली टेबलेट सप्लाई करते थे, उन पर लगातार नजर रखी जा रही थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ की रायपुर निवासी आरोपी निखिल फुले भी कुरियर के माध्यम बिहार के लक्की कुमार से नशीली टेबलेट मंगवाता था। इस लिए रायपुर निवासी निखिल फुल के उपर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 27.03.2025 को साइबर सेल एवं मुखबीर से बताए गये हुलिया के आधार पर आरोपी पीयूष गोस्वामी निवासी खरियार रोड को समक्ष गवाहन के 240 नग नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। जो आरोपी पीयूष गोस्वामी के निशानदेही व पुछताछ के दौरान बताया की पीयूष गोस्वामी को आरोपी निलिख फुले रायपुर के द्वारा नशीली टेबलेट खपाने के लिए राजिम बुलाया हुआ था। जिसे स्पेशल टीम एवं मुखबीर की मदद से पुलिस टीम द्वारा निखिल फुले रायपुर को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर समक्ष गवाहन के लताशी लिया गया, जिसके कब्जे से 350 नग नशीली टेबलेट एवं एक धारदार चाकू के साथ दोनो आरोपियो से कुल 590 नग नशीली टेबलेट जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध थारा 22 (ख)
एन०डी०पी०एस० एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 89/2025 का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

*गरियाबंद पुलिस की अपील*

गरियाबंद पुलिस की आमजनो से अपील है कि नशे का प्रचार-प्रसार करने वाले यूट्यूव एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जारी विज्ञापनों के झांसे में ना आये साथ ही स्वयं नशे से दूर रह कर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

*थाना राजिम में गिरफ्तार आरोपी* –

01) पीयूष गोस्वामी पिता संतोष गोस्वामी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नम्बर 05 डागा चौक खरियार रोड थाना व जिला खरियार रोड जिला नुवापाड़ा (उड़िसा)

02) निखिल फुले पिता संजय उम्र 20 साल निवासी शिव चौक राजेन्द्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर

*जप्त समाग्री*

59 स्ट्रीप कुल 590 नग नशीली टेबले Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10

थाना पाण्डुका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तारी

भुनेश्वर साहू उर्फ राजा पिता चंद्राकर साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मगरलोड़ थाना मरलोड़ जिला धमतरी
और लक्की कुमार पिता शिव प्रसाद उम्र 24 साल निवासी सोडकोठी थाना फतुहा जिला पटना बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *