Blog

ई रिक्शा चोरी करने वाला गिरफ्तार….मौका पाकर करता था चोरी और फिर सवारी बैठाकर पैसा कमाने का करता था काम

बिलासपुर। ई रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी कें साथ नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।
जिनके कब्जे से दो ई रिक्शा बरामद किया गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रदीप कुमार पटेल पिता प्रभुराम पटेल उम्र 25 वर्ष सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की सुबह करीब 9.30 बजे वह अपने ई-रिक्शा से शनिचरी बाजार कस्टमर छोड़ने आया हुआ था।कस्टमर को छोड़ने के बाद शनिचरी के होटल के बाहर ई रिक्शा को खड़ी करके नास्ता कर रहा था नास्ता करके वापस आया तो ई रिक्शा नहीं था, आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिला। इसी प्रकार प्रार्थी बंधु वाधवानी पिता स्व. सुरेश कुमार वाधवानी उम्र 41 वर्ष निवासी सरस्वती स्कूल के पास यदुनंदन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ई-रिक्शा से शनिचरी बाजार आया हुआ था, ई रिक्शा को पेड़ के पास खड़ी करके बाजार गया था, करीब 20 मिटन बाद वापस आकर देखा तो ई रिक्शा पेड़ के पास नहीं था, आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिला।जिसकी रिपोर्ट थाना में लिखाई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग अलग मामला दर्ज कर जांच में लिया गया ।लगातार हुए ई रिक्शा की चोरी पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन कर संदेहियों की तलाश की गई।इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि शिवम सिंह ठाकुर को ई रिक्शा चलाते हुए देखा गया हैं उक्त रिक्शा को खेत किनारे छिपाकर रखा हुआ है। संदेही शिवम सिंह ठाकुर को तलाश कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें शिवम सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये ई रिक्शा क्र. CG 10 BT 9745 को बरामद कराया।इसी तरह ई रिक्शा क्र. CG 10 BU 2101 को नाबालिक बालक के कब्जे से बरामद कर विधिवत् जप्त कर विधि से संघर्षरत् नाबालिक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *